राजधानी देहरादून में आज सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां शिमला बाईपास स्थित सिंघनीवाला के पास यात्रियों से भरी बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियां पलट गई। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यात्रियों से भरी बस विकासनगर से देहरादून जा रही थी। इस दौरान बस और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है।
घटना की जानकारी मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। इधर, मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।