उत्तराखंड से एक बार फिर दिल को दहला देने वाली ख़बर सामने आई है।चमोली से इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई हैं। बता दे कि जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला हैं। कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नो से दस बजे के बीच की बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुभाई में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी।
यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, 2ND MAIN ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया NGEF कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। बताया जा रहा है कि कार के अंदर महिला का कंकाल मिला है, जबकि उसके साथ में घूम रहे युवक लापता है। ऐसे में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।